400 गरीब जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
भारत विकास परिषद् प्रताप द्वारा हर महिने के हर रविवार को गरीब जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करने के अभियान के चलते रविवार को कृष्णपुरा, भुपालपुरा स्थित गणेश टेकरी मे विशाल नि:शुल्क वस्त्र वितरण एवं संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र खाब्या ने बताया कि इस अभियान के तहत शाखा के सदस्य लोगो से उनके अनुपयोगी परन्तु पहनने योग्य साफ – सुथरे वस्त्र संग्रहण करते है, और उन्हे जरूरतमंद लोगो को हर रविवार दिया जाता है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष संजय भण्डारी, ललित माहेश्वरी, ओम प्रकाश यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे जिन्होने लोगो को वस्त्र वितरित किये।
अध्यक्ष संजय भण्डारी ने बताया कि वस्त्र संग्रह के लिए उदयपुर मे कृषि व्यापार भवन, सागर स्टूडियों दुर्गा नर्सरी, आर्या इन्फोलाईन, वर्धमान कलेक्शन आदि 10 स्थानों पर केन्द्र बनाये गये है। जो लोग अपने पुराने वस्त्र देना चाहते है वो परिषद के पदाधिकारियों से भी सम्पर्क कर सकते है जिससे कि उनके अनुपयोगी वस्त्र किसी जरूरत मंद के काम आ पाये।