700 गरीब जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण
गरीब लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार कपडे उपलब्ध करवाने के लिए भारत विकास परिषदृ प्रताप द्वारा चलाई जा रहे अभियान के तहत रविवार को कृष्णपुरा , भुपालपुरा स्थित गणेश टेकरी मे विशाल नि:शुल्क वस्त्र वितरण एवं संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
| May 28, 2017, 15:06 IST
गरीब लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार कपडे उपलब्ध करवाने के लिए भारत विकास परिषदृ प्रताप द्वारा चलाई जा रहे अभियान के तहत रविवार को कृष्णपुरा , भुपालपुरा स्थित गणेश टेकरी मे विशाल नि:शुल्क वस्त्र वितरण एवं संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिषद् के अध्यक्ष संजय भण्डारी ने बताया कि कार्यक्रम मे करीब 1000 लोगो ने अपने अनुपयोगी परन्तु पहनने योग्य साफ – सुथरे वस्त्र यहां लाकर दिये, जिन्हे कार्यक्रम के दौरान आये करीब 700 जरूरतमंद लोगो को वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दौरान परिषद् के मुख्य संरक्षक, डॉ. एस.एन. माहेश्वरी, सचिव निर्मला जैन, कार्यक्रम संयोजक ललित माहेश्वरी, नरेन्द्र खाब्या एवं सदस्यों द्वारा बारी-बारी से वितरित किये गये।
भण्डारी ने बताया कि जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण के लिए हर महिने के हर रविवार को यहां आयोजित किय जाता है। इसके साथ ही वस्त्र संग्रह के लिए उदयपुर मे कृषि व्यापार भवन, सागर स्टूडियों दुर्गा नर्सरी, आर्या इन्फोलाईन,वर्धमान कलेक्शन आदि 10 स्थानों पर केन्द्र बनाये गये है। जो लोग अपने पुराने वस्त्र देना चाहते है वो परिषद के पदाधिकारियों से भी सम्पर्क कर सकते है जिससे कि उनके अनुपयोगी वस्त्र किसी जरूरत मंद के तन को ढकने के काम आ सके।