स्वरोजगार हेतु नारी निकेतन में महिलाओं को दिये वस्त्र


स्वरोजगार हेतु नारी निकेतन में महिलाओं को दिये वस्त्र

सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज केन्द्रीय जेल में जरूरतमंद महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों के लिये जहाँ वस्त्र दिये वहीं नारी निकेतन में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बिना सिले हुए वस्त्र उपलब्ध कराये।

 
स्वरोजगार हेतु नारी निकेतन में महिलाओं को दिये वस्त्र

सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज केन्द्रीय जेल में जरूरतमंद महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों के लिये जहाँ वस्त्र दिये वहीं नारी निकेतन में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बिना सिले हुए वस्त्र उपलब्ध कराये। सोसायटी की संरक्षिका कविता मोदी ने बताया कि जेल में कैदियों को सर्दी से बचाव के लिये जेल उप महानिरीक्षक प्रीता भार्गव को कबंल, पेन्ट-शर्ट, साड़ियां प्रदान की। वहीं दूसरी ओर नारी निकेतन में महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुदृढ़़ करने के लिये बिना सिले हुए वस्त्र नारी निकेतन की संचालिका वीना मीरचंदानी को उपलब्ध करायें ताकि वे उन वस्त्रों को सिलाई कर उनकी बिक्री कर सकें। इस अवसर पर सचिव सुनीता मोदी, रेखा असावा, सारीका एवं रीना माण्डावत मौजूद थी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags