‘क्लाउड 9‘ बनेगा नया डेस्टीनेशन
सज्जनगढ़ संरक्षित क्षेत्र में एक अन्य पहाड़ी पर नया टूरिस्ट डेस्टीनेशन विकसित किया जाएगा। ‘क्लाउड 9‘ नाम के इस स्थान को मुख्य वन संरक्षण राहुल भटनागर ने चिन्हित किया था। फतहसागर और पिछोला के दृश्य सहित शहर का नजारा इस नए स्थान से और भी समीप एवं आकर्षक दिखाई देता है। कटारिया ने कहा कि यहां पर चार कमरों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि पर्यटकों को इस नए स्थान पर सुविधा उपलब्ध हो सके।

सज्जनगढ़ किले का किया अवलोकन
कटारिया ने सज्जगढ़ स्थित मानसून पैलेस का अवलोकन कर इसके जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लिया। यहां चल रहे कैफेटेरिया का भी निरीक्षण किया और यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या व उनको उपलब्ध सुविधा आदि के बारे में जानकारी ली। कटारिया ने फोन पर यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली से बात कर मानसून पैलेस तक जाने वाली सड़क के ऊपरी हिस्से की मरम्मत हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।