लेकसिटी में जमकर बरसे मेघ, 48 घंटो में प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी
लेकसिटी में दोपहर को जमकर बरसात हुई है जो कुछ देर थमने के बाद पुनः शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले चार दिनों में अनेक स्

लेकसिटी में दोपहर को जमकर बरसात हुई है जो कुछ देर थमने के बाद पुनः शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले चार दिनों में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार राजस्थान में अगले 48 घंटों में कई स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा , धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में आगामी तीन दिनों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
इन्हीं जिलों में 22 और 23 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के शेष जिलों बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर , जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में 22 से 24 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बरसात होने का अनुमान है।
Source: Rajasthan Patrika
