मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक कोचिंग संस्थाओं में दे सकते जॉइनिंग
Udaipur Times, Rajasthan News: 23 मई 2026। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। चयनित अभ्यर्थी कोचिंग संस्थाओं में 10 जून तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। CM Anuprati Coaching Scheme
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए सत्र 2025-26 के लिए विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में निःशुल्क कोचिंग किए जाने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन पत्रों में से विभागीय जिलाधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता एवं उनके आवेदन में अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन/जांच उपरान्त जिलाधिकारियों द्वारा अनुमोदित किए गए आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। CM Anuprati Coaching Scheme
अविनाश गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु जारी प्रथम चरण की मेरिट सूची में से कुछ अभ्यर्थियों द्वारा निःशुल्क कोचिंग हेतु समय पर जॉइन नहीं करने के कारण रिक्त रही सीटों पर जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अप्रूव्ड थे लेकिन अभी तक उनको कोई कोचिंग संस्थान आवंटित नहीं हुई थी, उन अभ्यर्थियों के लिए सत्र 2025-26 के लिए द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी की गई है। CM Anuprati Coaching Scheme
गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 हेतु जारी द्वितीय चरण की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2025-26 हेतु जारी द्वितीय चरण की मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी अपनी SSO ID पर प्रदर्शित कोचिंग संस्थान के प्रदर्शित कोचिंग सेंटर पर अपनी सुविधानुसार 10 जून 2026 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं।
