CM भजनलाल शर्मा ने उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास परियोजना का हवाई निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास-3 एवं 4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया।
 | 
Dewas project

 

Udaipur Times, Udaipur News: 22 जून 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास-3 एवं 4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन देवास-3 एवं देवास-4 बांधों के डैम एक्सिस तथा टनल-3 के एडिट 3.15 किमी, 5.325 किमी एवं 9.10 किमी सहित विभिन्न निर्माण स्थलों एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। Udaipur News

मुख्यमंत्री ने हवाई निरीक्षण के दौरान परियोजना की वर्तमान प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं पूर्ण सुरक्षा मानकों के अनुरूप तेज गति से पूर्ण किए जाएं, जिससे उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की वर्तमान एवं भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। Udaipur News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को वरिष्ठ प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने परियोजना के अंतर्गत बांध निर्माण, टनल निर्माण, अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों एवं पुनर्वास संबंधी विभिन्न कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। Udaipur News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News