CM भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में विकास परियोजनाओं की दी सौगात, फोरलेन सड़क समेत कई कार्यों का शिलान्यास

CM भजनलाल शर्मा ने अजमेर के केकड़ी में फोरलेन सड़क, ग्रामीण सड़कें, सीसी रोड, स्कूल भवन और आयुर्वेद कॉलेज सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
 | 
CM in Kekdi Ajmer

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 11 जुलाई 2026। रजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर के केकड़ी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में पहुंचे जहाँ उन्होंने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। Rajasthan News

मुख्यमंत्री का केकड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने हेलीपेड के पास राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रस्थान के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

• नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फेज-प्रथम फोर लेन
• सिंगावल, गोपालपुरा, भिनाय, टांटोटी रोड, डबरेला एमडीआर सड़क 
• केरोट, जैतपुरा, चांवड़िया, पाडलिया, नागोल, बडला, रघुनाथगढ़, रामालिया, टांटोटी, केबानिया, भटियानी तक की सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण
• हरपुरा, कुमारिया, हिंगोनिया, लल्लाई, भांटोलाव, सरवाड़, जडाना, खांडरा, सांतोलाव, केरियाखुर्द, नागोला सड़क
• दतोब, भादू का खेड़ा, कुहाड़ा, कनोज, लसाड़िया, एकलसिंहा, केकड़ी सड़क 
• धुंवालिया, एकलसिंहा, मेवदाकलां, रूपनिवास, सलारी, तसवारिया, मोलकिया, कालेड़ा, फारकिया, भंराई, प्रान्हेड़ा, सांपला सड़क
• केकड़ी नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क
• क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कमरों का निर्माण

इन कार्यों का किया लोकार्पण

• राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय भवन
• केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, देवली, सड़क का उन्नयन
• केकड़ी क्षेत्र में पुलिया और सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य

इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, विधायक शत्रुघन गौतम, शंकर सिंह रावत, रामस्वरूप लाम्बा, गोपी चंद मीणा, राजेन्द्र गुर्जर एवं वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Rajasthan News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News