मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 से 22 मई तक वागड़ प्रवास पर

डबोक उदयपुर आकर बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर जाएंगे मुख्यमंत्री
 | 
CM Bhajan Lal

उदयपुर 19 मई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 से 22 मई तक वागड़ प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 मई को शाम 4.30 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाॅप्टर द्वारा बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा अंतर्गत चुडादा गांव पहुंच कर ग्राम विकास चैपाल में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम चुडादा गांव में ही रहेगा। 

अगले दिन 21 मई को मुख्यंमत्री चुडादा में प्रातः भ्रमण कर आमजन से संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट बांसवाड़ा पहुंच कर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न बाद 3.30 बजे जिला कलक्ट्रेट डूंगरपुर पहुंच कर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके पश्चात् शाम 6.45 बजे चौरासी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धंबोला पहुंच कर ग्राम विकास चौपाल में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम धंबोला में रहेगा। 

22 मई को मुख्यमंत्री धंबोला में प्रातः भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात् सुबह 9.40 बजे हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News