लक्ष्मण सिंह की हुई निशुल्क हार्ट सर्जरी, पुष्पा ने एक्सीडेंट के बाद पाया नया जीवन


लक्ष्मण सिंह की हुई निशुल्क हार्ट सर्जरी, पुष्पा ने एक्सीडेंट के बाद पाया नया जीवन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी है जीवनदायी

 
Chiranjeevi medical health scheme

उदयपुर 18 मार्च 2023 । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशभर के लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। रोज इस योजना में हजारों मरीज नई ज़िंदगी पा रहे हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

उदयपुर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज करा चुके शाहपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह  के पुत्र जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिता लक्ष्मण सिंह को 15 दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी जिस पर उन्होंने आस-पास के छोटे-बड़े अस्पतालों में दिखाया लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ। उन्हें पता चला कि उदयपुर स्थित गीतांजलि चिकित्सालय चिरंजीवी योजना से सम्बद्ध है और यहाँ इस योजना में निशुल्क उपचार किया जाता है। इस पर वह यहाँ पहुंचे और पिता को भर्ती कराया।

यहाँ जांच एवं अन्य एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टर द्वारा लक्ष्मण सिंह को हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई जिसपर इन्होंने यहाँ निशुल्क हार्ट सर्जरी कराई। लगभग 52 हजार रुपए की यह सर्जरी चिरंजीवी योजना में बिल्कुल निशुल्क हुई। मरीज लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उपचार के बाद अब वे बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं होती तो वे इतना महंगा इलाज कभी नहीं करवा पाते। उन्होंने निशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया है और अन्य लोगों से भी इस योजना में पंजीयन करवाने की अपील की है।

पुष्पा ने एक्सीडेंट के बाद पाया नया जीवन

शिवगंज निवासी पुष्पा देवी का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और सिर में गंभीर चोटें आने की जानकारी दी गई। वे इलाज के लिए उदयपुर के गीतांजलि चिकित्सालय पहुंची। यहाँ उन्होंने बताया कि वह चिरंजीवी योजना में पंजीकृत है जिस पर उन्हें इस योजना के तहत भर्ती कर निशुल्क उपचार किया गया। उपचार के पश्चात पुष्पा देवी को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया और आज वह सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन यापन कर रही है।

पुष्पा देवी ने कहा है कि राज्य सरकार आज 850 रुपए में हर पंजीकृत व्यक्ति को 25 लाख रुपए तक निशुल्क स्वास्थ्य बीमा दे रही है जो ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा है कि हर परिवार को इसमें अवश्य पंजीयन करवाना चाहिए। उन्होंने योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal