हरियाणा में तहसील के अंदर CM फ्लाइंग की रेड, 31 कर्मचारी मिले ड्यूटी से गैरहाजिर
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आज मंगलवार को हरियाणा के रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित तहसील कार्यालय में CM फ्लाइंग ने छापेमारी की। CM फ्लाइंग की इस अचानक हुई छापेमारी से कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
CM फ्लाइंग टीम ने छापेमारी के दौरान तहसील का रिकार्ड खंगालने के साथ CM विंडो की शिकायतों का स्टेट्स भी जांचा। रेड CM फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल की अगुवाई और ड्यूटी मैजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी की मौजदूगी में की गई। Haryana News
अचानक पहुंची CM फ्लाइंग
आज मंगलवार को CM फ्लाइंग अचानक रेवाड़ी तहसील कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जांच करने पर विभिन्न विंगों में तैनात तहसील के 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जिसके बाद टीम ने हाजिरी रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। Haryana News
CM फ्लाइंग की रेड की सूचना से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने अपने काम के लिए तहसील आए लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले कार्यों की जानकारी भी ली।
रिकार्ड को भी खंगाला
CM फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों के सीट पर नहीं मिलने और समय पर काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद सुबह हमने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच की तथा लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले काम की जानकारी ली। Haryana News
भेजेंगे रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी (SDO पब्लिक हेल्थ) ने कहा कि जांच के दौरान तहसील कार्यालय में 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। Haryana News जांच में मिली खामियां की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी। जिस पर आगामी कार्रवाई मुख्यालय द्वारा ही अमल में लाई जाएगी।
