हरियाणा में डेयरी प्लांट पर CM फ्लाइंग की बड़ी छापेमारी, हजारों लीटर दूध की जांच

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आज बुधवार को सीएम फ्लाइंग टीम और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने हरियाणा के हांसी जिले के ढाणी पीर वाली गांव स्थित महादेव डेरी रॉ मिल्क चिलिंग प्लांट पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड में हजारों लीटर दूध की जांच की गई और कई अनियमितताएं सामने आई हैं।

बताया आ रहा है की इस प्लांट से लगातार तेज बदबू आ रही थी। इसी में ही दूध को स्टोरेज किया जाता था। जानकारी के मुताबिक, सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। दूध छानने वाले उपकरण गंदगी से भरे हुए थे। इसके अलावा टीम को प्लांट से कुछ कैमिकल भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। Haryana News

टीम से मिली जानकारी के अनुसार इस डेयरी से बड़ी मात्रा में दूध के सैंपल लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता और मिलावट की पुष्टि के लिए लैब भेजा गया है। इस कार्रवाई से डेयरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। Haryana News

अधिकारी बोले

जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार चिलिंग प्लांट में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों ने इनकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

अभियान में CM फ्लाइंग जींद, सोनीपत और हांसी के इंचार्ज इंस्पेक्टर रोहताश के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, SI पवन, ASI कर्मबीर और ASI चरण सिंह शामिल थे। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से FSO काजल मेहता ने जांच प्रक्रिया पूरी कराई।

जारी रहेगी कार्रवाई

फूड सेफ्टी विभाग और CM फ्लाइंग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Haryana News खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिलेभर में आगे भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News