हरियाणा में DTP कार्यालय पर CM फ्लाइंग की रेड, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के नूंह जिले के लघु सचिवालय स्थित जिला नगर योजनाकार (DTP) कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे CM फ्लाइंग की टीम ने अचानक छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग की टीम कार्यालय में मौजूद फाइलों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति का भी सत्यापन किया गया। टीम ने उपस्थिति रजिस्टर और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों का मिलान कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी जुटाई। Haryana News

नहीं पहुंचे DTP

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में सीएम फ्लाइंग कार्रवाई के दौरान विभागीय कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेकर रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान यह भी सामने आया कि जिला नगर योजनाकार (DTP) अधिकारी बिनेश कुमार सुबह 10 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। Haryana News

जांच कर रही टीम

जानकारी के मुताबिक, CM फ्लाइंग की कार्रवाई जारी है और टीम कार्यालय के दस्तावेजों व रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की अनियमितता या कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News