Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पानीपत में CM फ्लाइंग की टीम ने बड़ी कार्यवाई करते हुए रेड मारी है। मिली जानकारी के अनुसार, किसान यूनियन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग और CM फ्लाइंट स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बुधवार को पानीपत जिले के प्रसिद्ध मिठाई हब गांव उरलाना कलां में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
जानकारी के मुताबिक, टीम ने सबसे पहले 5 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी, हिमाचल और पंजाब में मिठाइयों की आपूर्ति करने वाले संदीप सिंह के पांच ठिकानों से सैंपल लिए। इसके अलावा चार अन्य मिठाई बनाने वाली दुकानों और भटि्टयों से सैंपलिंग की गई।
बताया जा रहा है की टीम ने कई जगह से मावा सहित कई फूड प्रोडक्ट कब्जे में भी लिए। इस कार्रवाई से पूरे इलाके के हलवाइयों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।