हरियाणा के सिरसा में CM फ्लाइंग टीम की रेड, बड़ी मात्रा में अवैध ठेके पर बेची जा रही थी शराब

 | 
हरियाणा के सिरसा में CM फ्लाइंग टीम की रेड, बड़ी मात्रा में अवैध ठेके पर बेची जा रही थी शराब 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली खंड के फुल्लो गांव में एक अवैध शराब ठेके पर CM फ्लाइंग, CID और आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने ने बड़ी रेड मारी है, जिसके चलते इस कार्रवाई में ठेके से करीब 33 पेटी अंग्रेजी शराब, देसी शराब और विभिन्न ब्रांड की बीयर बरामद की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग हिसार की टीम को पिछले कुछ समय से फुल्लो गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए, CM फ्लाइंग के SI राजेश कुमार, आबकारी विभाग सिरसा के अधिकारी कमलदीप सिंह और CID डबवाली के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। Haryana News

शराब-बीयर का स्टॉक

टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो जानकारी के अनुसार ठेके के भीतर बड़ी मात्रा में शराब और बीयर का स्टॉक मिला। अधिकारियों ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी और दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की। Haryana News

सूत्रों के अनुसार, संबंधित ठेके के संचालन और शराब के स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब का यह स्टॉक किस आधार पर रखा गया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, सदर थाना पुलिस ने विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News