CM ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 347 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

 | 
CM Rajasthan Visit

 

Udaipur Times, Rajsamand News: मुख्यमंत्री ने रविवार को राजसमंद के भिक्षु निलयम में आयोजित समारोह में 491 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 347 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 369 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 266 कार्यों का लोकार्पण तथा 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 81 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं से श्रीनाथजी की आस्था एवं महाराणा प्रताप की शौर्य धरा पर विकास गाथा में एक नया अध्याय जुड़ा है। Rajsamand News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजनों को इलेक्ट्रॉनिक मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ चैक, राजीविका एसएचजी की महिलाओं को ऋण चैक एवं कोविड-19 में अनाथ को अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, दीप्ति किरण माहेश्वरी, विश्वराज सिंह मेवाड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। Rajsamand News

इन विकास कार्यो का हुआ लोकार्पण

  • 64 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कुंभलगढ़ के ओलादर चौराहा से चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा चौराहा तक सड़क सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण कार्य
  • 46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार दरीबा में 220 केवी जीएसएस
  • नाथद्वारा में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से नवीन दुग्ध प्रसंस्करण इकाई
  • करीब 38 करोड़ रुपये की लागत से नाथद्वारा में खेल स्टेडियम और विभिन्न सड़कों संबंधी 52 कार्य
  • 34 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों के निर्माण से जुड़े 38 कार्य
  • करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से भीम में खेल स्टेडियम और विभिन्न सड़कों संबंधी 49 कार्य
  • 23 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कुंभलगढ़ में विभिन्न सड़कों संबंधी 34 कार्य
  • 21 करोड़ रुपये की लागत से भीम में 50 बेडेड मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई
  • 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से राजसमंद, कुंभलगढ़ और नाथद्वारा में 49 पेयजल परियोजनाओं के कार्य
  • करीब 15 करोड़ की लागत से राजसमंद, कुम्भलगढ़, भीम और नाथद्वारा के विद्यालयों और महाविद्यालयों में सुविधा संबंधी 35 कार्य
  • देवगढ़ में एफएसटीपी प्लांट का निर्माण
  • नाथद्वारा में पशुपालक प्रशिक्षण संस्थान

इन विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास

  • 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से राजसमंद, भीम, कुंभलगढ़ और नाथद्वारा में विभिन्न सड़कों और विद्यालय में सुविधाओं से जुड़े 59 कार्य
  • राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत के 37 सड़क निर्माण कार्य
  • कुंभलगढ़ क्षेत्र में बेड़च का नाका बांध के सर्वे कार्य, डीपीआर तैयार करने तथा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन का शुभारंभ
  • ताल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण
  • खारी फीडर नहर के निर्माण कार्य, गांवों में पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पेयजल पहुंचाने के कार्यों
  • ओपनवेल, वेस्ट मैनेजमेंट, एसटीपी प्लांट, बांध, एनिकट और नहरों, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय भवन के निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े विभिन्न कार्य

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News