मुख्यमंत्री ने उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग पर दिया सकारात्मक आश्वासन

 | 
Udaipur High Court Bench Demand

 

Udaipur Times, Udaipur High Court Bench: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति एवं बार एसोसिएशन, उदयपुर के प्रतिनिधिमंडल को व्यस्तम समय में से भी समय निकाल कर पूर्ण समय प्रदान कर उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। Udaipur High Court Bench

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उदयपुर संभाग के अधिवक्ताओं एवं आमजन की वर्षों पुरानी इस महत्वपूर्ण मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने विषय को गंभीरतापूर्वक सुना तथा हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के संबंध में सकारात्मक आश्वासन देते हुए इस दिशा में शीघ्र आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। Udaipur High Court Bench

बैठक के दौरान न्यायालय परिसर पार्किंग, टॉयलेट इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के अभाव का विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को आवश्यक व्यवस्थाएँ तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। Udaipur High Court Bench

इस महत्वपूर्ण बैठक में हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के महासचिव रामकृपा शर्मा , संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला संघर्ष समिति के संयोजक सत्येंद्र पाल सिंह छाबड़ा, बार एसोसिएशन, उदयपुर के अध्यक्ष जितेन्द्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेनारिया, सचिव आशीष कुमार कोठारी एवं वित्त सचिव धर्मेंद्र सोनी उपस्थित रहे। Udaipur High Court Bench

इस अवसर पर अधिवक्ताओं के हितों के प्रति सदैव समर्पित समाजसेवी नानालाल बया भी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहे तथा उन्होंने उन्होंने हाई कोर्ट बेंच की मांग का समर्थन करते हुए सीधी स्थापित करने जाने हेतु कहा। प्रतिनिधिमंडल की इस महत्वपूर्ण भेंट को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। Udaipur High Court Bench
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News