हरियाणा में नशे के खिलाफ हुई हॉफ मैराथन में CM सैनी ने लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में CM सैनी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं।
जानकारी के मुताबिक, इस मैराथन में महेंद्रगढ़ जिले के अलावा प्रदेश व अन्य प्रदेशों से आए धावकों ने भी भाग लिया। हॉफ मैराथन में 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। CM सैनी द्वारा विजेता लड़कें व लड़कियों को अलग-अलग पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जैसा की इस मौके पर CM सैनी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हजारों की संख्या में आए युवा इस संदेश के साथ दौड़ लगा रहे हैं कि वे न तो नशा करेंगे तथा न ही किसी को नशा करने देंगे।
युवाओं व बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए CM सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, विधायक ओमप्रकाश यादव व कंवर सिंह, सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक अभय सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव के अलावा अन्य भाजपा नेता भी इस मैराथन में शामिल हुए।

