हरियाणा के स्कूलों से 'सीधा संवाद' करेंगें CM सैनी, सभी जिलों में होगा लाइव

 | 
हरियाणा के स्कूलों से 'सीधा संवाद' करेंगें CM सैनी, सभी जिलों में होगा लाइव

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) को शिक्षा व्यवस्था से और अधिक जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। CM नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को राज्यभर की सभी सरकारी स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ 'सीधा संवाद' करेंगे। इसके कार्यक्रम की तैयरियों को लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) और जिला परियोजना समन्वयकों (DPC) को निर्देश जारी कर दिए हैं।

शिक्षा विभाग के अनुसार, 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हर जिले के सभी सरकारी स्कूलों तक किया जाएगा। हर जिले से एक चयनित स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेगी। संवाद के दौरान  प्रदेश की अन्य सभी SMC ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगी।

विभाग ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए जिला परियोजना समन्वयकों को सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। DPC कार्यालय कार्यक्रम में शामिल होने वाले SMC सदस्यों की संख्या का विवरण जुटाकर विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर चयनित स्कूल की SMC के साथ पहले से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News