दो दिन बाद फिर महंगी हुई CNG, दिल्ली-NCR समेत सभी इलाकों बढ़े दाम, जाने नई कीमत?
Udaipur Times, CNG Price Hike : वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आज एक बार फिर दिल्ली-NCR के शहरों में CNG के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। CNG के दाम दो दिन में यह दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG के दाम 80.09 रुपये प्रति KG के पार पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उससे सटे नोएडा एवं गाजियाबाद जैसे में CNG की कीमतों में आज रविवार सुबह 1 रुपये प्रति KG की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में प्रति KG CNG की कीमत 80.09 रुपये होगी। वहीं, नोएडा-गाजियाबाद में प्रति KG CNG की कीमत 88.70 रुपये होगी। बीते 2 दिनों में CNG कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति KG बढ़ाई गई थीं। CNG Price Hike
3 रुपये की हुई थी वृद्धि
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल अब 87.67 रुपये के मुकाबले 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। CNG Price Hike
कोई वृद्धि नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, घरों में खाना पकाने के लिए पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (PNG) और घरेलू खाना पकाने वाली गैस LPG दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू रसोई गैस LPG की कीमतें मार्च में 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थीं लेकिन वे अब भी वास्तविक लागत से काफी कम हैं। तेल कंपनियों को 14.2 KG के एक LPG सिलेंडर पर 674 रुपये का नुकसान हो रहा है। CNG Price Hike
बढ़ रहे दाम
जानकारी के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले के बाद और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। CNG Price Hike
मिली जानकारी के अनुसार, PM मोदी ने हाल ही में ईंधन बचत, वर्क फ्रॉम होम करने और विदेश यात्रा कम करने की अपील की थी क्योंकि ऊर्जा की ऊंची कीमतें भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव डाल रही हैं और लगातार तीसरे वर्ष चालू खाते के घाटे को बढ़ाने का खतरा उत्पन्न कर रही हैं।
