कोच पर नाबालिग खिलाडी से छेड़छाड़ का आरोप

उदयपुर के एक चैस अकेडमी के कोच/संचालक पर उसी की नाबालिग खिलाडी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट भूपालपुरा थाने में दर्ज करवाई गई है। चूँकि घटना स्थल जोधपुर का होने पर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर जोधपुर के उदयमंदिर थाना पुलिस को भिजवाई है।

 | 

पुलिस ने दर्ज रिपॉर्ट के अनुसार पीड़िता की माँ के हवाले से बताया गया की उक्त चेस अकेडमी में उनकी पुत्री चैस की ट्रेनिंग लेने जाती जाती है गत 5 व 6 मई को जोधपुर के उम्मेद क्लब में आयोजित चैस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए उसने अपनी पुत्री को अन्य बच्चो और आरोपी के साथ जोधपुर भेजा। जोधपुर के उम्मेद क्लब में ही खेलने के साथ ठहरने की भी व्यवस्था थी। लेकिन 5 मई की रात को आरोपी ने सभी को उम्मेद क्लब के पास ही जिलान पैलेस लेकर आ गया। आरोप है की रात को सोते वक्त आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। आँख खुलने पर बच्ची ने हटाने की कोशिश की तो फिर से वहीँ हरकत दोहराने लगा। बच्ची डर के मारे रोने लगी तो उसने उनके परिवार को मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया।

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद 7 मई को बच्ची जब घर पर लौटी तो डरी सहमी हुई थी। इस पर घर वालों ने बच्ची को पूछा तो उसने घटनाक्रम बताया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News