चुनावो की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू, होर्डिंग बैनर और पोस्टर्स हटाने की कार्यवाही शुरु
उदयपुर, 10 मार्च। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर निर्वाचन विभाग ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी के निर्देश पर जिले भर के सभी सरकारी कार्यालयों से राजनैतिक व्यक्तियों के तस्वीरें हटाने, सार्वजनिक सम्पत्तियों व निजी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर्स हटाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
The post
आचार संहिता लगते ही राजनैतिक होर्डिंग्स हटाने की कार्यवाही
उदयपुर, 10 मार्च। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर निर्वाचन विभाग ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी के निर्देश पर जिले भर के सभी सरकारी कार्यालयों से राजनैतिक व्यक्तियों के तस्वीरें हटाने, सार्वजनिक सम्पत्तियों व निजी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर्स हटाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के पश्चात राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके तुरंत बाद श्रीमती आनंदी ने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशानुसार कार्यवाही करने को कहा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आचार संहिता में होगा यह सब
- राजनैतिक होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर्स हटेंगे
- राजकीय वाहनों का निर्देशानुसार ही उपयोग हो सकेगा।
- ट्रांसफर के पश्चात जिन्होने ज्वाइन नहीं किया, वे अब नए पद पर ज्वाइन नहीं कर सकेंगे।
- सांसद, विधायक मद से नई स्वीकृति जारी नहीं हो सकेगी।
- कोई उद्घाटन व शिलान्यास नहीं होगा
- राजकीय विज्ञापन जारी नहीं होंगे
- राजकीय कार्यालयों से राजनैतिक व्यक्तियों की तस्वीरें और फोटोग्राफ हटेंगे। राष्ट्रपति, राज्यपाल और दिवंगत राजनैतिक हस्तियों की तस्वीरें नहीं हटेंगी।
- बिना स्वीकृति सभा, जुलूस नहीं हो सकेंगे
- फ्लाइंग स्क्वाड कार्य करना प्रारम्भ कर देंगे।
- मतदाता सूचियों से नाम हटाने का कार्य नहीं होगा। नाम जोड़ने की कार्यवाही जारी रहेगी