दो नाबालिग बलात्कार पीड़िताओं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया संज्ञान

श्री रविन्द्र कुमार माहेश्वरी जिला एवं सैशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर ने अखबार में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया। रविन्द्र कुमार माहेश्वरी ने दोनो पीडिताओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं पीडित प्रतिकर स्कीम का लाभ दिलवाने की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

 | 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती रिद्धिमा शर्मा ने बताया कि अखबार में प्रकाशित खबर के आधार पर नाई एवं घंटाघर थानाधिकारी को पत्र लिखकर बलात्कार पीड़िताओं को पीडित प्रतिकर स्कीम के तहत लाभ प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

थानाधिकारी नाई एवं घंटाघर को पीडित पक्षकारगण से आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करवाने के पश्चात् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर को प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किये है। श्रीमती रि़िद्धमा शर्मा ने यह भी बताया कि दोनो पीडिताओं के परिवारवालों को पीडित प्रतिकर स्कीम एवं निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही शुरू की जा चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News