वैष्णो देवी पर सिक्का जारी हुआ
भारत सरकार ने श्री वैष्णो देवी पर पांच रूपये का सिक्का जारी किया है। उक्त सिक्का माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड की रजत जयंती के अवसर पर जारी किया गया है।

भारत सरकार ने श्री वैष्णो देवी पर पांच रूपये का सिक्का जारी किया है। उक्त सिक्का माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड की रजत जयंती के अवसर पर जारी किया गया है।
सुनहरी रंग में ढले इस सिक्के के एक तरफ अष्टभुजा मातेश्वरी सिंह पर विराजमान है तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राईन बोर्ड हिन्दी व अंग्रेजी में अंकित है तथा अंग्रेजी में सिल्वर जुबली 2012 अंकित है। दूसरी ओर भारत, इंडिया रू. 5, अशोक स्तम्भ व सत्यमेव जयते अंकित है।
शहर के विख्यात नोट एवं सिक्कों के संग्रहकर्ता विनय भाणावत उक्त सिक्का मुम्बई से लेकर अपने संग्रह में सम्मिलित किया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष विनय भाणावत ने 786 संख्या वाले नोटों का संग्रह कर सिक्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में अपना नाम दर्ज करवा कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया एवं विश्व में भारत का परचम लहराया है।
