हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

 | 
हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में सुबह के समय ठंड बढ़ रही है। विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा हिसार पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 12 जिलों में 9 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने रात व सुबह के समय कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। 

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 12 जिलों में 9 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। इसमें हिसार (7.2°C), भिवानी (8.0°C), महेंद्रगढ़ (8.1°C), रोहतक (8.6°C), नूंह (8.8°C), पंचकूला (8.8°C), रेवाड़ी (8.8°C), करनाल (8.9°C), नारनौल (9.0°C), जींद (9.0°C), पानीपत (9.0°C) और सिरसा (9.0°C) शामिल हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.5°C दर्ज किया गया, जो फरीदाबाद और रोहतक में रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News