हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट किया जारी

 | 
हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट किया जारी 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में पूरी तरह से सर्दी का आगमन हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में रात का पारा अब 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, करनाल में भी पारा 8.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। प्रदेश के 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे पहुंच चुका है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ 8.7°C, करनाल 8.8°C, रेवाड़ी 9.2°C, झज्जर 9.5°C, कैथल 9.8°C, अंबाला 10.0°C, हिसार 10.0°C, कुरुक्षेत्र 10.0°C, पंचकूला 10.0°C और यमुनानगर 10.0°C तक दर्ज किया गया हैं।

मौसम विभाग ने आज  20 नवंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही 21 व 22 नवंबर कोहरे का दायरा पश्चिमी हरियाणा तक फैल जाएगा। जिसके चलते कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और रोहतक को छोड़कर बाकी सभी 18 जिलों में सुबह व रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News