राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी

 | 
राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, जाने मौसम विभाग की ताजा जानकारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिस कारण प्रदेश में सर्दी का आगमन हो चूका है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया।

शेखावाटी इलाके में सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और इसी तरह सर्दी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बीते 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। धूप रहने से कई शहरों के दिन के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सबसे ज्यदा दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.6, पाली में 32.6, जोधपुर में 31.8, जैसलमेर में 31.4, टोंक में 31.1 और डूंगरपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वही दूसरी और मंगलवार को सर्द हवा के असर से सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। यहां ​न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि माउंट आबू में तापमान करीब 10.7 डिग्री रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अब राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News