राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, पारा गिरकर पहुंचा 10 डिग्री से नीचे

 | 
राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, पारा गिरकर पहुंचा 10 डिग्री से नीचे

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की उत्तरी हवा ने दिन में अब सर्दी तेज कर दी। अलवर, सीकर, पिलानी, श्रीगंगानगर समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में दिन में सर्द हवा चलने से धूप में भी लोगों को सर्दी महसूस हुई।

इसके अलावा माउंट आबू में जीरो डिग्री से तापमान बढ़कर अब 3 डिग्री पर पहुंच गया है। फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

विभाग के मुताबिक, सीकर, टोंक, चूरू, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। आने वाले दिनों में सर्द हवा बढ़ने की आशंका है।

बीते 24 घंटे में राजस्थान में सभी शहरों का मौसम ड्राई रहा। बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, जयपुर समेत अन्य शहरों में सर्द हवा चलने के साथ ही सुबह आसमान में हल्की धुंध रही। 

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अलवर में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं उदयपुर में 27.4, सीकर में 26, पिलानी में 28.9, फलोदी में 26.6, बीकानेर में 27.4 और करौली में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजस्थान में बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इससे रात में सर्दी बढ़ेगी। कुछ इलाकों में दिन में हल्की ठंडी हवा चलने से दिन में भी ठंडक और बढ़ने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News