बरसात के सर्द हुआ लेकसिटी का मौसम


बरसात के सर्द हुआ लेकसिटी का मौसम

कल दिन भर रहा बरसात का दौर

 
weather, rain

उदयपुर 27 नवंबर 2023। कल से लेकसिटी में हो रही बरसात के बाद मौसम में भारी बदलाव आया है। चुनावी गर्मी के मौसम में बरसात के बाद ठंड पड़ गई है। लोगो के गर्म कपडे और रज़ाइयां भी बाहर आ गई।  कल रविवार दो दिन भर बरसात का दौर चला। उसके बाद रात के तापमान में एकदम से गिरावट दर्ज की गई। कल शहर में शाम 6 बजे के बाद वर्षा का दौर रात 10 बजे तक चला। 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिद के दौर के बाद रात का तापमान 13.8 तक चला चला गया।  आज सोमवार सुबह भी शहर के हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। आज उदयपुर में दिन का तापमान लगभग 18 डिग्री दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। उदयपुर के अतिरिक्त मेवाड़ के बांसवाड़ा ज़िले में बरसात दर्ज की गई।  वहीँ राजस्थान में जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, बीकानेर, श्री गंगानगर और हनुमागढ़ में वर्षा दर्ज की गई।   

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal