राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी, जाने अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

 | 
राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट जारी, जाने अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा तेज हो गई। जिसके चलते प्रदेश में गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी, कोटा जिलों और उनके आसपास के इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर का असर रहा।

शीतलहर के कारण इन शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे यहां तेज सर्दी शुरू हो गई।

विभाग के मुताबिक इन हिस्सों में अगले दो दिन कोल्ड-वेव का असर रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए आपकों बता दें की विभाग ने 27 नवंबर को 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे का मौसम देखे तो राजस्थान में आसमान साफ रहा और धूप रही। अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं (दिल्ली एनसीआर और हरियाणा से लगते इलाके) में सुबह-सुबह हल्की धुंध रही। सीकर, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा जिलों और उनके आसपास के इलाकों में सुबह-शाम शीतलहर चली। शीतलहर के असर से सीकर, गंगानगर, पिलानी, जयपुर, बाड़मेर समेत कई शहरों में दिन के तापमान में ​1 डिग्री तक की गिरावट हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को सीकर के पास फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही। यहां रात का तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में भी तेज सर्दी रही, जहां तापमान 5 डिग्री, नागौर में 6.1, चूरू में 7.6, भीलवाड़ा में 7.4, टोंक में 7.8, पिलानी में 8.5, अलवर में 8.4, उदयपुर में 8.7 और करौली में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जिससे रात की सर्दी और तेज होने की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News