उदयपुर में सर्द हुवा मौसम, मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

 | 
spine chilling winter

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की पूरी संभावना

उदयपुर में सोमवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनको मौसम का खुशनुमा नज़ारा दिखा। कोहरे की चादर छाई हुई थी और मौसम काफी सर्द रहा। सोमवार की सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह ज्यादा या हल्के बादल छाए रहे सकते है। कोहरा रहने के कारण दिन  के समय पारा गिर सकता है। साथ ही सुबह के तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग का अनुमान है कि बादल छटने के साथ पारा गिरेगा। रात का पारा 5-6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

रविवार को रात तापमान 1.5 डिग्री लुढ़क कर 7 डिग्री हो गया। पिछले 6 दिन में रात का पारा 7.6 डिग्री गिरा है। गत 7 दिसंबर को यह 14.6 डिग्री दर्ज हुआ था। जो 11 दिसंबर की रात 8.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 23.8 और 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News