हरियाणा में कल से बढ़ेगी ठंड ! तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा में कल से बढ़ेगी ठंड ! तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों से हवा के साथ आ रही नमी के चलते हरियाणा में अब ठंड बढ़ने लगेगी। सोमवार से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्रपाल ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, वहीं दिन का पारा सामान्य से थोड़ा ज्यादा रह सकता है।

IMD ने अगले 3 दिन प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह-शाम घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में इसका ज्यादा असर रह सकता है।

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में रात का तापमान आधा डिग्री तक बढ़ गया है। यह अभी सामान्य के आसपास है। शनिवार को गुरुग्राम में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान रहा। हिसार में 8.2, करनाल में 9.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह में अल नीनो का असर रहेगा, जिसके बाद ठंड असर दिखाएगी। ठंड का पीक 20 से 31 दिसंबर के बीच रह सकता है। Haryana Weather

अभी बारिश के आसार नहीं

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि इस दौरान पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। अभी प्रदेश में पूर्वी हवा के साथ नमी आ रही है। एक सप्ताह तक कोल्ड-डे या शीत लहर की स्थिति नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News