जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए धनराशि संग्रह

भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर उदियापोल चौराहा, अग्रसेन नगर, अग्रवाल धर्मशाला रोड़, सिटी स्टेशन रोड़, चुंगीनाका सेक्टर 14 आदि स्थानों पर जाकर आम जनता एवं दुकानदारों से जम्मू कश्मीर आई त्रासदी की सहायतार्थ धन संग्रह इकट्ठा किया गया।

 | 

महामंत्री महेश त्रिवेदी ने बताया कि इस धनराशि को पार्टी के द्वारा जम्मू कश्मीर में नागरिकों की सहायता के लिए भेजी जायेगी। इस अवसर पर सभी दुकानदार एवं आम जनता ने पुरे तन मन से इस मिशन में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष भंवर पालीवाल, पद्म शास्त्री, प्रकाश अग्रवाल, पार्षद चन्द्रकला बोल्या, उपाध्यक्ष हजारी जैन, दीपक बोल्या, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन गुर्जर, मंत्री, श्याम पनेरिया, राजेन्द्र बंसल, घनश्याम सिंह भीण्डर, राजकुमार खण्डेवाल सहित अनेक कार्यकर्ता साथ थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News