कलक्टर ने बढ़ाया सोनल राठौड़ का मनोबल
उदयपुर शहर के हिरणमगरी सेक्टर 14 की निवासी सोनल राठौड़ के लिए बुधवार का दिन एक बार फिर यादगार बन गया। जिला कलक्टर ने कैरियर को लेकर न केवल उसका मनोबल बढ़ाया बल्कि उसको कोचिंग आदि में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

जिला कलक्टर एक बैठक में सिलसिले में सभागार की ओर जा रहे थे तभी परिसर में सोनल अपनी मां के साथ उनसे मिली। कलक्टर ने वहीं खड़े होकर सोनल से उससे कैरियर के बारे में विस्तार से चर्चा की। राज्य प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छुक सोनल को विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु जिला कलक्टर ने परिवीक्षाधीन आरएएस अधिकारियों को तत्काल वहीं बुलवाया एवं बालिका को आरएएस चयन प्रक्रिया एवं तैयारियों के संबंध में अपने अनुभव के आधार पर पूर्ण मार्गदर्शन करने को कहा।
जिला कलक्टर ने सोनल को किसी अच्छे कोचिंग इंस्टीट्यूट से आरएएस की कोचिंग कराने का आश्वासन भी दिया। सोनल पूर्व में 5 जून को जिला कलक्टर से मिली थी तब उन्होंने कैरियर काउंसलर की भूमिका निभाते हुए बालिका की प्रतिभा को देखते हुए प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया था।