दूसरे चरण में सबसे पहले कलेक्टर चेतन देवड़ा ने लगावाया कोरोना का टीका


दूसरे चरण में सबसे पहले कलेक्टर चेतन देवड़ा ने लगावाया कोरोना का टीका

एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर को और  दूसरा  एडीएम सिटी अशोक कुमार को तीसरा टीका लगा

 
दूसरे चरण में सबसे पहले कलेक्टर चेतन देवड़ा ने लगावाया कोरोना का टीका
5 और 6 फरवरी को स्थानीय निकाय के 2597 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा,  में 6 और 7 फरवरी को पुलिस विभाग के 2979 अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा

राजस्थान में आज से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरु हो गया है। उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा ने आरएनटी अस्पताल में वैक्सीन लगाकर इस चरण की शुरुआत की। दूसरे चरण में राजस्व विभाग के 850 अधिकारी कर्मचारियों को टीकाकरण की शुरुआत की गई। उदयपुर जिला कलेक्टर के बाद एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर को दूसरा और एडीएम सिटी अशोक कुमार को तीसरा टीका लगाया गया।

उदयपुर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कहा कि कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है। कोरोना को हराने के लिए यह सबसे ज्यादा कारगर है। जनता के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर जो भ्रातियां है वो सभी गलत है। कोरोना वैक्सीन को लेकर जनता के मन में खौफ है इसलिए मैंने सबसे पहले टीका लगवाया हैैं।

इससे आम जनता का खौफ दूर किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के टीकाकरण के तहत फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जा रहा है। जिसमें पहले चरण के तहत राजस्व विभाग के 850 अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए जिले में 16 सेंटर तैयार किए गए हैं।

इसके बाद 5 और 6 फरवरी को स्थानीय निकाय के 2597 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद में 6 और 7 फरवरी को पुलिस विभाग के 2979 अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। वही आपको बता दे कि उदयपुर में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण पुरा हो गया है। जिसमें 27 हजार हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। वहीं राज्य सरकार के आदेश के बाद उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत राजस्व विभाग नगर निकाय विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal