कलेक्टर ने बुलाई "निर्माण निषेध क्षेत्र" मुद्दे पर मीटिंग

जिला कलेक्टर विकास भाले ने “निर्माण निषेध क्षेत्र” मुद्दे के अंतर्गत आज यु.आई.टी के मुख्यालय पर यु.आई.टी के चेअरमेन रूप कुमार खुराना व अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक “निर्माण निषेध क्षेत्र” को लेकर हुए कार्यों के लिए थी। भाले ने कहा की यह सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा है, भाले ने बैठक के दौरान प्रधान […]

 | 

जिला कलेक्टर विकास भाले ने “निर्माण निषेध क्षेत्र” मुद्दे के अंतर्गत आज यु.आई.टी के मुख्यालय पर यु.आई.टी के चेअरमेन रूप कुमार खुराना व अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैठक “निर्माण निषेध क्षेत्र” को लेकर हुए कार्यों के लिए थी। भाले ने कहा की यह सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा है, भाले ने बैठक के दौरान प्रधान सचिव जी.एस संधू, सी.के. मैथ्यू व राज्य सरकार विशेष प्रतिनियुक्त अधिकारी निरंजन आर्य से बात की।

जिला कलेक्टर के अनुसार, अगली बैठक 8 नवम्बर को राज्य सरकार विशेष प्रतिनियुक्त अधिकारी निरंजन आर्य द्वारा ली जाएगी साथ ही भाले ने बताया की आइ.ए (अनुप्रयोग हस्तक्षेप) और एस.एल.पी (विशेष अनुमति याचिका) को लेकर राज्य सरकार से बात की जाएगी।

बैठक में जिला कलेक्टर विकास भाले, यु.आई.टी के चेअरमेन रूप कुमार खुराना के साथ-साथ ओ.एस.डी प्रदीप संगावत, सचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा, तहसीलदार अनिल शर्मा, निर्माण क्षेत्र प्रभावित हुए लोगों के प्रतिनिधिय पार्षद दुर्गेश शर्मा (भाजपा),

बैठक के बाद, भाले ने स्वरूप सागर, अल्कापुरी, अम्बावगढ, हरिदास जी की मगरी , मस्तान पिया कालोनी, गांधी नगर और रिंग रोड क्षेत्र के “निर्माण क्षेत्र” क्षेत्रों का दौरा किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News