कलक्टर गुप्ता ई-गवर्नेंस अवार्ड से राज्य स्तर पर सम्मानित
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के हाथों उदयपुर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2016 से राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
| Mar 21, 2017, 19:47 IST
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के हाथों उदयपुर जिला कलक्टर रोहित गुप्ता को ई-गवर्नेंस अवार्ड 2016 से राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
जिला कलक्टर गुप्ता को उदयपुर जिले में एक्शन उदयपुर मोबाइल एप्लीकेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए यह अवार्ड मिला। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जयपुर की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सूचना प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से जिले के आईटी इनिशिएटिव्ज संबंधी स्टॉल भी लगाई गई।