लापरवाही पर कलक्टर की कार्यवाही
उदयपुर, 28 नवंबर 2019 । जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी के निर्देशानुसार जिले में छात्रावासों के प्रभावी क्रियान्वयन, सुविधा विस्तार एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु करवाए गए निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले वार्डन के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई।
कलक्टर ने पहली बार अनुपस्थित पाए गए सात हॉस्टल वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं वहीं दूसरी बार अनुपस्थित पाए गए एक वार्डन को चार्जशीट जारी की गई है।
आदेशानुसार निरीक्षण दौरान अनुपस्थित पाये गए बालिका हॉस्टल टीएडी लसाडिया, राजकीय अंबेडकर छात्रावास सायरा, चीरवा व प्रतापनगर - 2, राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास बेकरिया, रावछ छात्रावास तथा सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास डबोक के वार्डन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है वहीं जनजाति छात्रावास पीपलीखेड़ा के वार्डन को दूसरी बार अनुपस्थित पाए जाने पर 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी की गई है।