कलक्टर ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने समस्त प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थापित राजस्थान संपर्क पोर्टल का नियमित रूप से देखे और इसमें दर्ज की जाने वाली परिवेदनाओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें।

 | 

कलक्टर गुप्ता शुक्रवार को यहां जिला परिषद सभागार में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करने के लिए आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागवार 30 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता से इन्हें निस्तारित करते हुए ऑनलाईन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने तथा इनका शत.प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा भामाशाह योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी लेते हुए इनके निस्तारण के संबंध में महŸवपूर्ण निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ;प्रशासनद्ध छोगाराम देवासी तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल प्रभारी व उपनिदेशक शीतल अग्रवाल ने विभागवार लंबित प्रकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में समस्त प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News