कलेक्टर ने यातायात व्यवस्था सुदृढ करने की बतायी जरूरत


कलेक्टर ने यातायात व्यवस्था सुदृढ करने की बतायी जरूरत

जिला कलेक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने उदयपुर में यातायात व्यवस्था सुदृ$ढीकरण के साथ ही आम जन को बेहतरीन परिवहन सुविधाओं के लिए प्रभावी प्रयास करने की जरूरत बतायी।

 

जिला कलेक्टर आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने उदयपुर में यातायात व्यवस्था सुदृढीकरण के साथ ही आम जन को बेहतरीन परिवहन सुविधाओं के लिए प्रभावी प्रयास करने की जरूरत बतायी।

पेडणेकर मंगलवार शाम सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन मार्गो पर यातायात का दबाव ज्यादा है वहां सिटी बसों की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। कलक्टर ने व्यस्ततम मार्गो पर सुरक्षित यातायात के मद्देनजर, लाईनिंग, सडकों को चौडा करने, अवरोध हटाने एवं सडक मरम्मत कार्यों के लिए यूआईटी, ट्रॉफिक पुलिस एवं नगर निगम को आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

उन्होंने पर्यटन नगरी को सौंदर्यीकरण से और आकर्षक बनाने की दिशा में पर्याप्त मार्ग-प्रदर्शक (साइनेज) व गेन्ट्रीज को अपडेट करने के निर्देश दिये। कलक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों को सुरक्षित यातायात के अनुरुप बनाने तकनीकी उपायों के लिए यूआईटी अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहॉ आवश्यक हो हाईमास्क लाइटें लगायी जाए। शहर की सडकों का पेवरीकरण किया जाये साथ ही पीली, नीली व सफेद लाइनिंग का कार्य भी कराया जाये।

जिला कलक्टर ने सिटी बस संचालन हेतु निर्धारित मार्गो एवं निविदा की जानकारी ली। नगर निगम आयुक्त श्री बारहठ ने बताया कि शहर के दो व्यस्ततम मार्गो रामपुरा चौराहा-डबोक (26 कि.मी.) तथा टीबी हॉस्पीटल बडी- गीतांजलि हॉस्पीटल (18कि.मी) मार्ग के लिए सिटी बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए वाजिब किराया तय किया जायेगा। कलक्टर ने पूर्व में सिटी बस संचालन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए डिफॉल्टर के विरुद्घ कार्यवाही के निर्देश दिये।

बैठक में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जितेन्द्र सिंह, जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान, नगर परिषद आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, यूआईटी के अधीक्षण अभियंता अनिल नेपालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags