कलेक्टर ने शहर में फिल्मसिटी स्थापना हेतु लिखा पत्र
फिल्मसिटी संघर्ष समिति की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन दे कर शहर में फिल्मसिटी स्थापना की घोषणा किये जाने की मांग की।
फिल्मसिटी संघर्ष समिति की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन दे कर शहर में फिल्मसिटी स्थापना की घोषणा किये जाने की मांग की।
समिति के मुकेश माधवानी ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर सुभाषचन्द्र गुप्ता ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव को समिति की मांग को प्रधानमंत्री को भिजवानें के लिये पत्र लिखा है।
प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर को संगीतकार सलीम मर्चेन्ट के शहर में होने वाले एक कार्यक्रम में मिलकर शहर में फिल्मसिटी स्थापना पर बात करने की बात पर ट्विट किया। माधवानी ने बताया कि मर्चेन्ट से मिलकर फिल्मसिटी के सन्दर्भ में उनके विचार का पता कर उसे उचित मंच पर पंहुचाया जायेगा।