एंटी टेररिज्म डे के मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारीयों ने ली शपथ

आज एंटी टेररिज्म डे के मौके पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारीयों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ ली।

 | 
एंटी टेररिज्म डे के मौके पर कलेक्ट्रेट कर्मचारीयों ने ली शपथ आज एंटी टेररिज्म डे के मौके पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारीयों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ ली। सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों के कार्यालयों में यह दिवस कर्मचारीयों को शपथ दिलाकर मनाया जाता है। इसी को लेकर आज सुबह अतिरिक्त जिला कलेक्टर बी.आर भाटी के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारीयों ने शपथ ली। कर्मचारियों ने देश की अहिंसा व सहनशीलता की परम्परा में दृढ विश्वास रखने, आंतकवाद व हिंसा का निष्ठापूर्व डटकर विरोध करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी वर्गो में सामाजिक सद्भाव, सूझबूझ कायम करने और विघटनकारी शक्तियों से लडने की प्रेरणा ली। इस दौरान जिला प्रशासन के 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News