प्रोजेक्ट उत्कर्ष से कलक्टर्स हुए रू-ब-रू

उदयपुर जिले में विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष का अवलोकन मंगलवार को संभाग के जिलों के साथ ही बारां व झालावाड के जिला कलक्टर्स ने किया।

 | 
प्रोजेक्ट उत्कर्ष से कलक्टर्स हुए रू-ब-रू

उदयपुर जिले में विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रोजेक्ट उत्कर्ष का अवलोकन मंगलवार को संभाग के जिलों के साथ ही बारां व झालावाड के जिला कलक्टर्स ने किया।

जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर की पहल पर जिले भर में चल रहे कम्प्यूटर बेस लर्निंग सिस्टम को अन्य जिलों में भी लागू करने को लेकर कलक्टर्स ने प्रोजेक्ट की बारीकी से जानकारी ली। सभी कलक्टर उदयपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर चार पहुंचे जहॉ बच्चों के बीच किये जा रहे ई मेल, कम्प्यूटर क्विज से अध्ययन आदि नवाचारों को देखा।

बच्चों ने प्रजेन्टेशन के जरिये ” प्रोजेक्ट उत्कर्ष” की प्रायोगिक जानकारी दी। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी श्रीमती कृष्णा चौहान ने प्रोजेक्ट की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कलक्टर्स ने बच्चों से कम्प्यूटर प्रयोग के तरीकों, इंटरनेट, कम्प्यूटर उपयोग की व्यापकता सहित प्रोजेक्ट उत्कर्ष से जु$डे कई सवाल किए जिनके विद्यार्थियों ने भली भांति जवाब दिये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News