कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी

आज दोपहर छोटी ब्रह्मपुरी में एक कॉलेज की छात्रा अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। परिजनों ने लडकी को पंखे से उतार कर अस्पताल लेकर गए परन्तु डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 | 

आज दोपहर छोटी ब्रह्मपुरी में एक कॉलेज की छात्रा अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। परिजनों ने लडकी को पंखे से उतार कर अस्पताल लेकर गए परन्तु डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूरजपोल पुलिस ने बताया कि प्रियंका(17) पुत्री महेश प्रकाश सोनी ने आज दोपहर तकरीबन 12 बजे अपने कमरे में फांसी लगा ली, परिजन तुरंत उसे अमेरिकन अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मृत्यु का कारण जानने में जुटी हुई है। लडकी के परिजनों का कहना हैं कि वह बी.कॉम प्रथम वर्ष में अध्यन कर रही थी और आत्महत्या के कारण से परिजन भी बेखबर हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News