झिलमिल-2013 का रंगारंग आगाज़
विद्याभवन रूरल इंस्टीट्यूट के तीन दिवसीय झिलमिल 2013 का आज विद्याभवन कॉलेज में शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में आज मेहँदी एवं रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। 17 जनवरी को एकल गान प्रतियोगिता, समूह गान, एकल नृत्य प्रतियोगिता, समूह नृत्य, विचित्र वेशभूषा होगी और 18 जनवरी को मिस्टर और मिस वी.बी.आर.आई प्रतियोगिता एवं समापन समारोह होगा।

कार्यक्रम में आज मुख्य अतिथि श्रीजी स्टडी सेंटर की निदेशिका गरिमा बोकाड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता जाग्रति देवड़ा, लवीना अग्रवाल और ओश अग्रवाल रही। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट द्वारा ही किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात रंगोली से हुई जिसमें 9 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया वही मेहँदी में 12 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

आयोजक डॉ. अंजू ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी विद्यार्थियों की रूचि खुलकर सामने आती है। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय से कॉलेज में होने चाहिए। आज सभी विद्यार्थियों ने बहुत लगन से काम किया। इन सब प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में दिखता है कि वह कितना गुणवान है।
उन्होंने आज की प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किये। मेहँदी में प्रथम अंकिता जैन, द्वितीय पायल चांडक, तृतीय दिव्या तंवर रही और रंगोली में शिल्पा टांक और सरिता टांक, सोनिक नायदा और वैशाली शाह, पूजा सिंधन और फरजाना प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह के दिन सभी को परितोषित किया जायेगा।