बहुरंग का रंगारंग समापन
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का आज लोक कला मंडल में रंगारंग समापन हुआ।

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का आज लोक कला मंडल में रंगारंग समापन हुआ।
उत्सव का अंतिम दिन होने के कारण क्राफ्ट मैले में लोगो की भारी भीड़ रही, उत्तर पूर्व के राज्यों से आए क्राफ्ट मैन के शिल्पों में लोगो ने खासी रूचि दिखाई तथा जमकर खरीदारी की।
समापन के अवसर पर उड़ीसा के मुखौटा नृत्य, छाऊ नृत्यों की धूम रही। वहीँ मणिपुर के कलाकारों की सुमधुर धुनों पर भी लोग थिरकते नज़र आए।
भाषाओ की भिन्नता के बावजूद भी लोगों ने कलाकारों की मधुर धुनों के बदले उपहार में उनको तालियों की गडगडाहट भेंट की।
कार्यक्रम प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने सभी कला प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।