केनवास पर उतरने लगे कल्पनाओं के रंग
द आर्ट पिवोट द्वारा बड़ी स्थित हिल गार्डन रिट्रिट में आयोजित भारत के वर्ल्ड माइग्रेशन प्रोग्राम के तहत फेस टू फेस इण्डिया 2018 नामक अन्तर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 21 देशों के 51 चितेरों ने अपनी कल्पनाओं की कृतियों को केनवास पर उकेरना शुरू कर दिया है।

द आर्ट पिवोट के सुनील निम्बार्क ने बताया कि द आर्ट पाइवट द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला शिविर में लगभग 21 देशो के ख्यात चित्रकार पहुँच कर कैनवास पर कलर्स से आकृतियों को उकेरना आरम्भ कर दिया है। उन्होेंने बताया कि भारत से ख्यातनाम प्रसिद्ध चित्रकार जय जारोटिया ,सुशील निम्बार्क, राजेश यादव, अशोक कुमार दिल्ली, मुकेश सालवी भागीदारी कर रहे है।
इजराइल से टेड बार, कोरिया से डाँग, जापान से किमोरी, नेपाल से सुंदर, पोलैंड से बीटा, आस्ट्रेलिया से डावसन, बाग्लादेश से गोलाम, इंडोनेशिया से रोमी, मलेशिया से नामी कतो, थाईलेंड से पराजक, रीयूनियन से मीका बॉयर जैसे चित्रकार पहली बार उदयपुर में आयोजित इस प्रकार की प्रदर्शनी में भाग ले रहे है।