हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव की प्रस्तुति रविवार को
सेलीब्रेशन मॉल में डेजलिंग महोत्सव के तहत होगा आयोजन। सेलीब्रेशन मॉल में चल रहे डेजलिंग महोत्सव के तहत रविवार 28 अक्टूबर की
सेलीब्रेशन मॉल में डेजलिंग महोत्सव के तहत होगा आयोजन।
सेलीब्रेशन मॉल में चल रहे डेजलिंग महोत्सव के तहत रविवार 28 अक्टूबर की शाम को हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति देगें। दीपू श्रीवास्तव प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के भाई हैं।
मॉल प्रबंधन के अनुसार ऑफर भरी शॉपिंग के साथ डेजलिंग महोत्सव के तहत मनोरंजन के कार्यक्रमों की कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें उदयपुर राइट्स एक लाफ्टर भरी शाम का आनंद उठा पाएगें। स्टेण्डप कामेडियन के रूप में अपना खास मुकाम बना चुके दीपू श्रीवास्तव अब तक कई लाफ्टर शो में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और हास्य फिल्मों में वर्तमान में कार्य कर रहे हैं।
