कामेडियन जिवेशु अहलुवालिया के जाॅक्स ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया

रोटरी क्लब राॅयल एवं घूमो सा के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में विन्स प्रोजेक्ट के तहत किये जाने वाले कार्यो के लिये फण्ड रेजिंग हेतु आज टाउनहाॅल स्थित सुखाड़िया रंगमंच स्टेण्ड अप कोमेडियन जिवेशु अहलुवालिया का चेरिटी शो आयोजित किया गया।

 | 

कामेडियन जिवेशु अहलुवालिया के जाॅक्स ने हंसा हंसा कर लोटपोट किया

उदयपुर। रोटरी क्लब राॅयल एवं घूमो सा के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में विन्स प्रोजेक्ट के तहत किये जाने वाले कार्यो के लिये फण्ड रेजिंग हेतु आज टाउनहाॅल स्थित सुखाड़िया रंगमंच स्टेण्ड अप कोमेडियन जिवेशु अहलुवालिया का चेरिटी शो आयोजित किया गया।

जिवेशु अहलुवालिया ने आते ही कहा कि उदयपुर ही सड़कों पर राहगीर अपनी राह बनाने के लिये सामने आने वाली गाड़ी को हाथ से रोकता है तो लगता है उसके हाथ में हाईड्रोलिक ब्रेक है। इस पर हंसी के फव्वारे छूट पड़े। जिवेशु के हर छोटे -छोटे जाॅक्स पर दर्शक हसं-हसं कर लोटपोट हो गये।

शो की शुरूआत में गुजरात के जश रेशमवाला के आने पर तीन युवकों ने हूटिंग की तो उन्होंने कहा कि ये ही तीनों मेरे दोस्त है। इस पर हास्य के फव्वारे छूट गये। उन्होेंने कहा कि गुजराती आते ही पूछा जाता है कि सभी गुजरातियों को गरबा तो आता ही होगा लेकिन मैं यह पूछता हूं कि क्या सभी राजस्थानियों को घूमर आता है क्या, इस पर दर्शक तालियों के साथ हंसते रहे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

जयपुर के कोमेडियन सौरभ शर्मा ने आते ही अपने छोटे-छोटे जाॅक्स से सभी सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। शर्मा ने कहा कि सुहागरात पर दरवाजे पर सालियां जियाजी को रोक कर कहती है कि जियाजी पैसे…, इस पर जियाजी कहते है कि लड़की तो अच्छे घर की लाया हूं… इस पर सभी हंस-हंस कर लोटपोट हो गये। शर्मा ने एक महिला के हसंने पर कहा कि क्या मेरे टंग गेम से कौन मजे ले रहा है… इस पर दर्शक तालियों के साथ हंसते रहे।

प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल यशवन्त मण्डावरा सहित अनेक अतिथि मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News