हास्य कवि सम्मेलन 17 को, सुरेन्द्र शर्मा भी आएंगे
लायन्स क्लब महाराणा व महाराणा लायन्स चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर को लोक कला मण्डल में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा; जिसमें प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा भी कविता पाठ करेंगे।
| Nov 11, 2013, 19:29 IST
लायन्स क्लब महाराणा व महाराणा लायन्स चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर को लोक कला मण्डल में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा; जिसमें प्रसिद्ध हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा भी कविता पाठ करेंगे।
क्लब अध्यक्ष संजय कोठारी ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र शर्मा के अतिरिक्त माणिक वर्मा, मुनव्वर राणा, जगदीश सोलंकी, शालिनी सरगम, आशीष अनल, सरदार मंजीत सिंह अपनी रचनाएं प्रसतुत करेंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि राव अजात शत्रु होंगे।